[aioseo_breadcrumbs]

कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़, 2 गौ तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़, 2 गौ तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

यूपी पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में लगी है और उनकी कमरतोड़ रही है। गुरुवार की सुबह पुलिस की रविंद्रनगरधूस के होरलापुर कसिया टोला कुटी बाग के पास दो गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई।जिसमें एक गौ तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने वाले तस्कर की पहचान कोतवाली पडरौना के गांव जंगल खिरकिया के शमसुल हक के रूप में रूप में हुई।

वहीं दूसरे तस्कर जंगल खिरकिया के मुर्तुजा हुसैन को टीम ने दौड़ाकर दबोच लिया। तस्करी में संलिप्त पिता-पुत्र के पास से तमंचा व कारतूस मिला है। पिकअप से नौ गोवंश बरामद हुए।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मौके से तीन खोखा भी बरामद हुआ। पिकअप पर नौ गोवंश, धारदार हथियार, लकड़ी का टुकड़ा, रस्सी व दो मोबाइल आदि मिले। गोवंश को गोआश्रय स्थल भेज दिया गया।

गो-तस्करों ने बताया कि आजमगढ़ से गोवंश की खेप लेकर बिहार के गोपालगंज जा रहे थे।

एसपी ने बताया कि तस्करों का यह संगठित गिरोह है, जो पशुओं की तस्करी करता है। तस्कर गोवंश की खेप बिहार ले जा रहे थे। इनके विरुद्ध गोवध निवारण, पशु क्रूरता व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

વૈકુંઠના દ્વારપાળ જય-વિજયના ત્રણ અવતાર: અહંકારથી પતન અને ભગવાનના સ્મરણથી પરમધામ સુધીની અદ્ભુત કથા

વૈકુંઠના દ્વારપાળ જય-વિજયના ત્રણ અવતાર: અહંકારથી પતન અને ભગવાનના સ્મરણથી પરમધામ સુધીની અદ્ભુત કથા ​સંકલન: ✍️ અશોકભાઈ સી. પટેલ (બ્યૂરો