Home » सियासत » अम्बेडकरनगर : बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक पूर्वांचल कार्यालय पर संपन्न हुई।

अम्बेडकरनगर : बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक पूर्वांचल कार्यालय पर संपन्न हुई।

अम्बेडकरनगर : बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक पूर्वांचल कार्यालय पर संपन्न हुई।

जिसमें संगठन की मजबूती के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग को बसपा से जोड़ने के संबंध में विस्तार रूप से रणनीति तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही पिछड़ा व दलित वर्ग की सच्ची हितैषी है और पिछड़ा, दलित का उत्थान जातिगत जनगणना से ही संभव है। उन्होंने सपा तथा भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बैठक में पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि सपा व भाजपा संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रहे हैं; जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पिछड़ा वर्ग को जोड़ने के लिए लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपा। बैठक में जिला प्रभारी अरविंद गौतम, दयाराम राजभर जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, बलराम निषाद, राम नयन निर्दोष, पवन मौर्य, रोहित प्रजापति, राधेश्याम राजभर, अजय पटेल, कुलदीप तिवारी, सुरेंद्र यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines