Home » राष्ट्रीय » गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा कल, डीएम-एसपी सहित भाजपा नेताओं ने ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा, पुलिस अलर्ट।

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा कल, डीएम-एसपी सहित भाजपा नेताओं ने ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा, पुलिस अलर्ट।

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा कल, डीएम-एसपी सहित भाजपा नेताओं ने ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा, पुलिस अलर्ट।

रिपोर्ट : वैभव तिवारी, यूपी – बिहार बॉर्डर

गोपालगंज. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की. जनसभा 30 मार्च, रविवार को सुबह 11 बजे बंजारी स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन में होगी, जहां हेलिपैड कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने गोपालगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा की तैयारी का किया निरीक्षण।
इसी क्रम में बिहार के गोपालगंज में आगामी 30 मार्च को माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा के तैयारी को लेकर गोपालगंज आगमन पर प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया अनमोल सोवित एवं क्षेत्रीय प्रभारी रवि रंजन कुशवाहा का स्वागत जिला संयोजक सोशल मीडिया , जिला संयोजक आदित्य सिन्हा ने बंजारी बाईपास के पास किया एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कराया और तैयारी का जायजा लिया। इस अवसर पर मनीष मिश्रा, बृजकिशोर कुशवाह , एवं भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जनसभा स्थल को चारों ओर से पुलिस छावनी में तब्दील किया जायेगा, ताकि सुरक्षा के हर पहलू को ध्यान में रखा जा सके. मंच पर सीमित लोग ही अमित शाह के साथ रहेंगे, जिनकी सूची गृह मंत्री की सुरक्षा टीम के पास भेजी गयी है. इस दौरान डीएम प्रशांत कुमार सीएच और एसपी अवधेश दीक्षित ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा, पार्किंग व्यवस्था और वीआइपी इंट्री के बारे में भी जानकारी ली गयी। एसपी ने मंच से लेकर हेलिपैड और पुलिस लाइन के मैदान में सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता बनाने की बात कही, ताकि जनसभा में उपस्थित हर व्यक्ति को पूरी सुरक्षा मिले। जनसभा स्थल पर पहुंचनेवाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच होगी, उसके बाद उन्हें मैदान में प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी। मौके पर डीएम-एसपी के अलावा एसडीएम, सदर एडीएम, एसडीपीओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को सुरक्षा की सभी पहलुओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, ताकि अमित शाह की जनसभा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक आयोजित हो सके। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने भी अमित शाह की जनसभा को लेकर निगरानी शुरू कर दी है।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS