Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » काशीवासियों को 2500 करोड़ की सौगात देनें आएंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटा प्रशासन

काशीवासियों को 2500 करोड़ की सौगात देनें आएंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटा प्रशासन

काशीवासियों को 2500 करोड़ की सौगात देनें आएंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटा प्रशासन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशीवासियों को 2500 करोड़ की सौगात देने आएंगे। इसमें 600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 1900 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। पीएम 11 से 13 अप्रैल के बीच वाराणसी आ सकते हैं। पीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन नें तैयारी शुरू कर दी है।

पीएम बिजली निगम की करीब 500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से रनवे को जोड़ने के लिए बनाए जानें वाले टनल का शिलान्यास भी करेंगे। यह परियोजना 500 करोड़ से अधिक की है। रिंग रोड के पास पीएम जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को रैली स्थल फाइनल करना है।

सीएम तीन अप्रैल को कश्मीरीगंज खोजवा में राम मंदिर का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इसके बाद सर्किट हाउस में अफसरों संग मीटिंग करेंगे। उसी दौरान पीएम के आगमन के बाबत चर्चा करेंगे। पीएम रोपवे का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए कार्यदायी संस्था नें काशी विद्यापीठ रोपवे स्टेशन का काम पूरा करा दिया है। फॉल सीलिंग का काम भी अगले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines