Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » पढ़ाई के साथ-साथ अनन्या का पाँव भी पूजेंगे सिद्धार्थ मिश्रा

पढ़ाई के साथ-साथ अनन्या का पाँव भी पूजेंगे सिद्धार्थ मिश्रा

पढ़ाई के साथ-साथ अनन्या का पाँव भी पूजेंगे सिद्धार्थ मिश्रा

अम्बेडकरनगर : जिले के जलालपुर तहसील क्षेत्र के अजईपुर में अपनी किताबों को बचाकर भाग रही बिटिया अनन्या सोशल मीडिया पर छाई हुई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ मिश्रा ने गांव में पहुंचकर अनन्या एवं उसके परिवार से मुलाकात की। आर्थिक रूप से कमजोर अनन्या की परास्नातक की पढ़ाई का जिम्मा सपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा ने उठाया है। सिद्धार्थ मिश्रा ने 11 हजार का चेक अनन्या की पढ़ाई निर्बाध रूप से चलते रहने के लिए उसके परिवार को प्रदान किया है। सपा नेता ने कहा कि नवरात्रि में कन्या की पूजा देवी के रूप में होती है इसलिए इस मौक़े पर हम बिटिया के पाँव पूजने का भी संकल्प लेते हैं।इस मौक़े पर परिवार के लोग एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।बताते चले कि अनन्या का वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ था।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

1
0

RELATED LATEST NEWS