खेत में छूटे डंठलों में नहीं लगायें आग : डीएम
रिपोर्ट – प्रदिप शुकला, ब्यूरो चीफ, यूपी
गर्मी के मौसम में संभावित अग्नि काण्डो से बचाव को लेकर डीएम विशाल भरद्वाज ने जनमानस को सचेत किया है। कहा है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही अग्निकाण्ड की घटनाएं भी प्रारम्भ हो गई हैं।
गर्मी के दिनों में जब तेज पछुआ हवा चलती है तो गांवों में अग्निकांड की घटनाएं बड़े पैमाने पर घटित होती हैं, जिसके फलस्वरूप हमारे घर, खेत, खलिहान एवं जान-माल को भारी क्षति पहुंचती है। बहुत छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर हम अग्निकांड की घटनाओं को रोक सकते हैं।
डीएम ने लोगों से अपील की है कि रसोई घर यदि फूस का हो तो उसकी दीवार पर मिट्टी का लेप अवश्य लगा दें। रसोई घर की छत ऊंची रखी जाए। आग बुझाने के लिए घर में बोरे में भरकर बालू अथवा मिट्टी तथा दो बाल्टी पानी अवश्य रखें। हवन आदि का काम सुबह नौ बजे से पहले सम्पन्न कर लें। शार्ट सर्किट की आग से बचने के लिए बिजली वायरिंग की समय पर मरम्मत करा लें। मवेशियों को आग से बचाने के लिए मवेशी घर के पास पर्याप्त मात्रा में पानी का इंतजाम रखें तथा उनकी निगरानी अवश्य करते रहें। बिजली के ढीले तारों से निकली चिंगारी भी आग लगने का कारण बन जाती है, इसलिए जहां कहीं भी ढीले तार दिखें उसकी सूचना बिजली विभाग को दें। खेत में छूटे डंठलों में आग नहीं लगाने तथा जलती हुई माचिस की तीली या अधजली बीड़ी, सिगरेट पीकर इधर-उधर नही फेंकने की सलाह दी है।
अग्निकांड की घटनाओं की जानकारी व रोकथाम व बचाव के लिये फायर ब्रिगेड के फोन नम्बर 101 व 100, मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मोबाइल 9454418378, फायर स्टेशन रविन्द्र नगर 9454418801, तमकुहीराज 9454418805, खड्डा 944418803, कप्तानगंज 8299700618, विद्युत विभाग कुशीनगर कन्ट्रोल रुम नम्बर 7054177824, के साथ ही डीएम कार्यालय स्थित कन्ट्रोल रुम टोल फ्री नम्बर 1077, 05564-240590 पर देने की अपील की है।
Author: SPP BHARAT NEWS






