Home » धर्म / संस्कृति » सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने धर्मशाला निर्माण के लिए दिया 3 लाख रुपया

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने धर्मशाला निर्माण के लिए दिया 3 लाख रुपया

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने धर्मशाला निर्माण के लिए दिया 3 लाख रुपया

संतकबीरनगर। जिले के बनियाबारी स्थित महाबली बजरंगबली जी हनुमान जी के मंदिर धर्मशाला निर्माण के लिए खलीलाबाद विधानसभा के लोकप्रिय यशस्वी भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने दिया ₹300000 यह जानकारी वार्ड नंबर 25 के सभासद बब्बन पाण्डेय ने बताया।उन्होंने कहा की विधान सभा चुनाव के दौरान बनियाबारी में एक बैठक के दौरान बनियाबारी गांव के लोगों ने धर्मशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा था सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बैठक के दौरान लोगों से यह घोषणा किया था कि विधायक बनने के बाद बनियाबारी हनुमान मंदिर धर्मशाला का निर्माण मेरे द्वारा कराया जाएगा। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बिना कहे हमको बुलाकर अपने वादा को पूरा किया।माननीय विधायक जी को बहुत-बहुत धन्यवाद उन्होंने बनियाबारी हनुमान मंदिर के धर्मशाला निर्माण के लिए तीन लाख रुपए अपने निधि के द्वारा दिया है बनियाबारी हनुमान मंदिर परिवार की तरफ से एवं समस्त वार्ड नंबर 25 के सभी सम्मानित जनता की तरफ बहुत-बहुत आभार।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS