Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » नेताजी सुभाष राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव

नेताजी सुभाष राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव

नेताजी सुभाष राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव

???? सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमें अपनी विरासत पर गर्व होता है : मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में आज वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने वर्ष भर संपन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए तथा अटल अंजुली क्लब के न्यूज लेटर का विमोचन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमें अपनी विरासत पर गर्व करने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा में सहभागी बनें।

महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर है जहां संस्कार भी दिया जाना चाहिए और ऐसी ही मान्यता स्वामी विवेकानंद की भी थी। रोजगार और तकनीक से भी शिक्षा को जोड़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि तथा महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य प्रोफ़ेसर अनुराधा तिवारी ने कहा कि इस महाविद्यालय में आना सदैव सुखद अनुभव होता है। छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने गुरु जन से ज्ञान प्राप्त कर लाभान्वित हो और अपने सपने साकार करें। साथ ही महाविद्यालय से जुड़ी अपनी कई स्मृतियों को भी साझा किया। उन्होंने छात्राओं को महादेवी वर्मा की पंक्ति संस्थानों में राष्ट्र का भविष्य निर्मित होता है के भाव को अंगीकार करने की शिक्षा दी।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर रश्मि बिश्नोई ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शासन उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक डॉ. नीरज बोरा निदेशक तथा स्थानीय ज़िला प्रशासन एल डी ए एवं पुलिस प्रशासन के सक्रिय सहयोग से विगत तीस वर्षों से लंबित अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए चहार दीवारी का निर्माण संभव हो सका है।

साथ ही उक्त अवसर पर 3 पुस्तकों का विमोचन भी मुख्य अतिथि एवं सम्मानित मंच के द्वारा किया गया जिसमें प्रो. शिवानी श्रीवास्तव द्वारा लिखित इंप्रूविंग इम्यूनिटी थ्रू होम गार्डनिंग, डॉ. पूनम वर्मा द्वारा लिखित बेसिक्स आफ फाइनेंशियल मार्केट एवं एक संपादित पुस्तक सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन जिसे प्रो. अनुराधा तिवारी पूर्व प्राचार्य, प्रो. रश्मि बिश्नोई वर्तमान प्राचार्य, प्रो. शरद कुमार वैश्य, डॉ राघवेंद्र प्रताप नारायण, डॉ. ज्योति, डॉ. पारुल मिश्रा, डॉ. रोशनी सिंह एवं राहुल पटेल ने लिखा है, का भी विमोचन किया गया जो महाविद्यालय के उच्च अकादमिक स्तर का परिचायक है। उल्लेखनीय है कि इस समारोह में कुल 31 प्रतियोगितायों में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त करने वाली कुल 139 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

अटल अँजुरी क्लब के तत्वावधान में आयोजित गरबा नृत्य फैंसी ड्रेस मेहँदी प्रतियोगिता के अलावा महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न शैक्षिक एवं शिक्षणेतर प्रतियोगिताओं में हिन्दी एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित निबंध एन एस एस द्वारा आयोजित पोस्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा नारा लेखन मिशन शक्ति द्वारा फैंसी ड्रेस गृह विज्ञान द्वारा स्तन पान सप्ताह प्रतियोगता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण का कार्य समिति की प्रभारी प्रो. विनीता लाल के निर्देशन में सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का सफल और प्रभावी संचालन डाक्टर शालिनी श्रीवास्तव एवं डा रश्मि अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफ़ेसर शिवानी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ मौजूद थी।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS