Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » पुरस्कार से छात्रों का बढ़ता है मनोबल -ए बी एस ए

पुरस्कार से छात्रों का बढ़ता है मनोबल -ए बी एस ए

पुरस्कार से छात्रों का बढ़ता है मनोबल -ए बी एस ए

रिपोर्ट : वैभव तिवारी, कुशीनगर, यूपी

प्रा.वि.पगरा में गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कक्षा 5 के समस्त उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
माँ वीणावादिनी के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन के उपरांत माननीय अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में शिक्षा ,शिक्षक,प्राथमिक विद्यालय एवं अभिभावकों को केन्द्रीय तत्व मानते हुए नामांकन बढ़ाने व सबको एक दूसरे का पूरक बनने पर बल दिया।
अध्यक्षता कर रहे डॉ.मोहन पाण्डेय जी ने ऐसे कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे समाज में जागृति आएगी।छात्र सचेतन होकर समाज व शिक्षा में अग्रणी होगा।आभार ज्ञापन ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने किया।उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष- सीमा देवी,प्रभारी प्रधानाध्यापक- सच्चिदानन्द पाण्डेय, स.अ.-देवेन्द्र चौरसिया,अरविंद सिंह, सुशीला पाण्डेय, सरिता शाही व छात्र-अभिभावक उपस्थित रहे।साइकिल प्राप्त करने वाले छात्र-रोहन,आयुष,उज्जवल, आदित्य, आराध्या, मोहिनी,अमृता आदि रहे।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS