Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किए गए छात्र

प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किए गए छात्र

प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किए गए छात्र

बच्चों को संवारने में शिक्षकों और अभिभावकों की महती भूमिका- अरविंद सिंह पटेल

रिपोर्ट : वैभव तिवारी, कुशीनगर

सेवरही (कुशीनगर)। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक कड़ी लगन से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उनके जीवन को संवारने में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी महती भूमिका है। शासन की कई योजनाओं से हुआ आधारभूत बदलाव दिखाई दे रहा है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल ने प्राथमिक विद्यालय रामकरन पट्टी में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान व विदाई कार्यक्रम में कहीं। जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधेश मिश्रा ने कहा कि हमारे यहां एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू है यहां बच्चों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों ने अपनी मेघा का परचम लहराया है। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मंत्री सुमंत मिश्र, जूनियर शिक्षक संघ के मंत्री ऐजुल हक, पंकज कुमार गोंड ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कुमारी आंचल, कुमारी नंदनी, कुमारी निशा और कुमारी रिया द्वारा अतिथियों के स्वागत गीत से हुआ। यहां मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 5 उतार किया सीनियर छात्रों को विदाई देते हुए जूनियर छात्र गमगीन दिखे । यहां प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुशवाहा, सहायक अध्यापक ईश्वर चंद्र सिंह, सतीश तिवारी, मुन्ना पांडे, राकेश, महातम प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, नेमा देवी, कृष्णावती देवी, रेशु देवी, शैल देवी, रविंद्र ठाकुर आदि अभिभावक और उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजू कुशवाहा व संचालन आशुतोष उपाध्याय ने किया। आभार ज्ञापन प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुशवाहा ने किया।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS