Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » अंबेडकर जयंती पर समऊर में निकाली गई शोभा-यात्रा

अंबेडकर जयंती पर समऊर में निकाली गई शोभा-यात्रा

अंबेडकर जयंती पर समऊर में निकाली गई शोभा-यात्रा

रिपोर्ट : वैभव तिवारी, कुशीनगर – यूपी

विकासखंड तमकुही राज के ग्राम सभा बिहार खुर्द समऊर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को सुबह बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्म जयन्ती के उपलक्ष में ग्रामीणों ने भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमे सर्व समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सोभा यात्रा सुबह I ग्यारह बजे से निकली शोभायात्रा में गाड़ीयो पर सजी आंबेडकर साहब की प्रतिमा के पीछे श्रद्धालु वाहनों से चल रहे थे। पीछे डॉ अंबेडकर के जीवन व्यक्तिव और कृतित्व पर आधारित गीत बज रहा था। उनकी भव्य झांकी भी सजाई गई थी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ रही शोभा यात्रा समऊर बाजार होते हुए विभिन्न गांव का भ्रमण करते तमकुही राज तक गई इस दौरान उपस्थित रहें बसपा नेता सुनील कुमार किसान नेता राजेश कुमार सिंह ,समाज सेवी रतन कुमार मिश्रा ,डॉ अनिरुद्ध कुशवाहा, गोपाल प्रसाद गुप्ता आलमगीर खान , पारस नाथ शर्मा, राजेश्वर शर्मा, शत्रुघन यादव, सूचित शर्मा ,युगेश भारती आदि इसमें उन्हें समाज के

शोषित लोगों का मसीहा बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने संविधान की रचना कर समाज के शोषित और कमजोर वर्गों के लोगों का जीवन स्तर उठाने का काम किया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर संकल्प के साथ उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे बसपा नेता सुनील कुमार ,किसान नेता राजेश कुमार सिंह ,समाज सेवी रतन कुमार मिश्रा ,डॉ अनिरुद्ध कुशवाहा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, पारस नाथ शर्मा, जवाहरलाल गोंड, ओम प्रकाश पासवान, डॉ सौदागर कुशवाहा, युगेश भारती, कार्यक्रम अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद ,श्रवण कुमार गौतम, राकेश कुमार गौतम ,सुधीर गौतम रामविलास प्रसाद, अमरजीत भारती, मुकुल गौतम, प्रदीप भारती, गोलू भारती ,विपिन गौतम, राहुल प्रसाद, अमरजीत भारती, सुधीर भारती आदि क्षेत्र सैकड़ों समाजिक लोगों ने भाग लिया।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS