Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » दिन भर की बड़ी खबरों पर एक नज़र

दिन भर की बड़ी खबरों पर एक नज़र

दिन भर की बड़ी खबरों पर एक नज़र

➡लखनऊ-नगर विकास विभाग का 5 साल का रोडमैप तैयार, सीएम योगी के मार्गदर्शन में कार्ययोजना की तैयार, विज्ञापन से होने वाली आय में 5 सालों में 100% वृद्धि, नये प्रयोग से आय में 5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान, 2029-30 में 158.7 करोड़ की आय होने का है अनुमान

➡लखनऊ-प्रमुख स्थलों का दीदार करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडल, 30 अप्रैल तक फैम ट्रिप कराएगा यूपी ईको टूरिज्म बोर्ड, यूके, यूस, जर्मनी और आस्ट्रेलियाई डेलीगेशन करेंगे भ्रमण, आगरा से होगी शुरुआत, चंबल, कन्नौज, काशी का भ्रमण, लखनऊ, प्रयागराज तक यूपी की विशेषताओं से होंगे परिचित

➡जालौन -उरई के मुहाना खंड संख्या 3 में मौरंग का अवैध खनन, बेतवा नदी की जलधारा में पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन, खनन माफिया मनोज कुमार, विनोद कुमार को प्रशासन का संरक्षण, NGT के मुताबिक नदी में खनन नहीं किया जा सकता, जालौन में बेतवा नदी के अंदर मौरंग का अवैध खनन जारी, मौरंग के अवैध खनन का सेफ जोन बना जनपद जालौन

➡जालौन-दबंगों ने खनिज परिवहन बैरियर के कमर्चारियों को पीटा, मारपीट कर गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास, कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर दबंगई, कर्मचारियों के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, कालपी कोतवाली क्षेत्र के नगर का मामला

➡सहारनपुर -थाना मंडी पुलिस ने 1 शातिर नशा तस्कर को पकड़ा, नशा तस्कर के कब्जे से 120 ग्राम चरस बरामद, तस्कर मुस्तकीम थाना जनकपुरी का निवासी, तस्कर को संकलापुरी रोड से गिरफ्तार किया गया, थाना प्रभारी बीनू चौधरी की टीम ने किया गिरफ्तार

➡बलिया-BHU में बलिया की आर्चिता सिंह के एडमिशन का मामला, बसपा विधायक उमाशंकर ने आर्चिता से फोन पर बात की, X पर पोस्ट करके आर्चिता की लड़ाई का दिया समर्थन, बलिया बेटी शान है अन्याय नहीं होने दिया जायेगा- सिंह

➡वाराणसी-BHU में पीएचडी एडमिशन के लिए छात्र परेशान, ABVP से जुड़े छात्र भी विवि में धरने पर बैठे, विवि परिसर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हुईं, ABVP अपने कैडर के एडमिशन के लिए अड़ा, दूसरी तरफ छात्रा अर्चिता एडमिशन के लिए धरने पर, विवि के अधिकारियों की नासमझी से छात्र परेशान

➡कन्नौज-वन नेशन वन इलेक्शन पर संगोष्ठी आयोजित, कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री असीम अरुण, जन समर्थन जुटाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम, पीएसएम डिग्री कॉलेज में सम्मेलन का आयोजन, घर घर जाकर BJP बताएगी एक चुनाव के फायदे

➡हापुड़ -महिला सिपाही अपने प्रेमी के साथ हुई फरार, प्रेमी युवक महिला सिपाही से मंदिर में रचाई शादी, हापुड़ पुलिस ने तैनात थी महिला सिपाही निर्मला, 3 बच्चों की मां है प्रेमी संग फरार महिला सिपाही, प्रेमी की पत्नी ने देहात थाने में दर्ज कराया केस

➡अयोध्या-आरएसएस ने अयोध्या धाम में किया पथ संचलन, पथ संचलन से पहले राम कथा पार्क में हुई गोष्ठी, 1000 से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा, वेशभूषा और अनुशासन के चलते बने आकर्षण का केंद्र, प्रतिवर्ष अलग-अलग शाखाओं पर करते हैं पथ संचलन

➡रायबरेली-मामूली विवाद में दो पक्षो में खूनी संघर्ष, लाठी डंडे चलने से आधा दर्जन से अधिक घायल, लोगो की मदद से सीएचसी में कराया गया भर्ती, गंभीर हालत में सभी घायल जिला अस्पताल रेफर, सूचना मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, बछरावां थाना क्षेत्र के असरहा का पुरवा का मामला

➡गोरखपुर-सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, मैंने कोई सांसद सहयोगी नियुक्त नहीं किया, मेरा कार्यालय ही मेरा प्रतिनिधि है- रवि किशन

➡लखनऊ-साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, झारखंड के गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, चोरी हुए मोबाइल फोन से करते थे ठगी, भीड़भाड़ वाली जगह से मोबाइल कराते थे चोरी, चोरी के मोबाइलों से साइबर ठगी को देते थे अंजाम, गिरोह में शामिल छोटे बच्चों से कराते थे चोरी, 3 बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया, आरोपियों के पास से 46 मोबाइल फोन बरामद, साइबर सेल और गाज़ीपुर पुलिस को सफलता

➡बहराइच-बाइक सवार 2 किशोरों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक बाइक सवार किशोर की मौत, दूसरा घायल, रिसिया थाने के अंकुर धर्मकांटा के पास हादसा

➡मुरादाबाद के इतिहास में जुड़ी एक और उपलब्धि, दिव्यांग बच्चों की लाइब्रेरी में नवाचार के लिए अवॉर्ड, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे पुरस्कार, दिल्ली के विज्ञान भवन में दिया जाएगा पुरस्कार, मुरादाबाद के CDO सुमित यादव पुरस्कार ग्रहण करेंगे

➡सीतापुर -संविदा कर्मी लाइनमैन के हेल्पर की हुई मौत, मृतक हेल्पर के परिजनों ने किया जमकर हंगामा, bहाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर हुआ था घायल, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा, मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग, सीतापु के मछरेहटा थाना क्षेत्र का है मामला

➡रायबरेली-खीरो पुलिस पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप, आइसक्रीम लेकर जा रहे है युवक ने लगाया आरोप, पुलिस कर्मियों पर मारपीट का लगाया आरोप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवक ने सेमरी चौकी पुलिस पर लगाया आरोप, खीरो थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडीयो

➡रायबरेली -अतुल तिवारी हत्याकांड मामले ने पकड़ा तूल, महिलाओं,पुरुषों ने सरेनी चौराहे पर किया प्रदर्शन, पूर्व सरेनी MLA धीरेंद्र बहादुर भी मौके पर मौजूद, जेल भेजे गए करन के पिता धुनारी ने की आत्महत्या, निर्दोषों को फंसाने का लोगों ने लगाया आरोप, हत्याकांड में पुलिस ने 3 नामजदों को भेजा है जेल, सरेनी थाना क्षेत्र के मौनी मोहल्ले की है घटना

➡रायबरेली-तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 बाइक आपस में अनियंत्रित होकर टकराई, बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, एक हालत नाजुक,डॉक्टर ने एम्स किया रेफर, टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हुई कार, डलमऊ कोतवाली के कठघर के पास की घटना

➡लखीमपुर -अज्ञात कारणों के चलते युवती नदी में कूदी, मौके पर पहुंची पुलिस,परिजन तलाश में जुटे, लखीमपुर के निघासन कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡उन्नाव -तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक बाइक सवार युवक की मौत, 2 गम्भीर घायल, सूचना पर पुलिस ने घायलों को CHC पहुंचाया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे की घटना

➡अलीगढ़-RPF-GRP ने अवैध शराब के साथ युवक किया अरेस्ट, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 7 से किया अरेस्ट, हरियाणा ब्रांड के 24 क्वाटर युवक से बरामद, अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन की घटना

➡फर्रुखाबाद -बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात की, महिला अपने भतीजे के साथ जा रही थी दवा लेने, करीब 2 किलोमीटर तक बाइक से पीछा कर तोड़ी चेन, महिला के गले से चेन तोड़कर बाइक सवार हुए फरार, बदमाश जसमई से बजरिया रोड होते मौके से हुए फरार, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कायमगंज बाईपास की घटना

➡दिल्ली-यूपी के सभी जिलों में कल आप पार्टी करेगी प्रदर्शन, फिल्म ‘फुले’ पर रोक के लिए आप पार्टी का प्रदर्शन, सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में होगा विरोध प्रदर्शन

➡फतेहपुर-पेट्रोल पंप में तेल डालते समय बाइक में लगी आग, आग लगने से पेट्रोल पंप में मची अफरा तफरी, धूं-धूंकर जली बाइक, सूझबूझ से आग को बुझाया, बिंदकी कोतवाली के बराती नगर के पास का मामला

➡आगरा -रुपए के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने युवक को कांच की बोतल से कूचा , सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी, घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र का मामला

➡सोनभद्र-तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, घटना को देखकर आसपास के लोग मदद को दौड़े, स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया CHC बभनी , CHC के डॉक्टर ने दोनों घायलों को मृत किया घोषित, तीसरे युवक को जिला अस्पताल किया गया रेफर, बभनी थाना क्षेत्र के घघरा गांव के पास हुआ हादसा

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS