Home » राष्ट्रीय » शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 | मुख्य समाचार संक्षेप

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 | मुख्य समाचार संक्षेप

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 | मुख्य समाचार संक्षेप

## राष्ट्रीय

🔶 श्रीनगर / ईरान : ईरान ने हवाई क्षेत्र खोला, आज पहली निकासी उड़ान आएगी; फंसे भारतीय छात्रों को लाने की प्रक्रिया तेज।
🔶 चुनाव आयोग (ECI) : गोवा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में SIR की समय-सीमा बढ़ाई गई।
🔶 सेना दिवस : पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश— “हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं।”
🔶 आर्मी-डे जयपुर : पहली बार जयपुर में सेना का शौर्य प्रदर्शन; शहीद की मां मेडल लेते समय बेहोश हुईं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले— “ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ।”
🔶 रांची : ED कार्यालय में जांच को पहुंची झारखंड पुलिस; पूछताछ के नाम पर मारपीट के आरोप, केंद्रीय बल तैनात।
🔶 इंदौर : राहुल गांधी की बैठक को मंजूरी नहीं; अब बॉम्बे हॉस्पिटल व भागीरथपुरा दौरा। दूषित पानी से मौतें बढ़कर 24।
🔶 सुप्रीम कोर्ट: ED की याचिका पर ममता बनर्जी को नोटिस— “जांच में हस्तक्षेप गंभीर मुद्दा।”
🔶 दिल्ली हाईकोर्ट : पॉक्सो का उद्देश्य यौन शोषण रोकना— सहमति से बने रोमांटिक रिश्तों को अपराध बनाना नहीं।
🔶 सीमा सुरक्षा : अरब सागर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम; पाकिस्तानी घुसपैठियों को पकड़ा।
🔶 ड्रोन अलर्ट : सीमा पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन— एक हफ्ते में तीसरी घटना।
🔶 लोकतंत्र पर संदेश : पीएम मोदी— “भारतीय लोकतंत्र विशाल वृक्ष, विविधता इसकी सबसे बड़ी ताकत।”

## अंतरराष्ट्रीय

🔶 रूस–यूक्रेन युद्ध : ट्रंप का दावा— पुतिन डील को तैयार, जेलेंस्की उत्साहित नहीं।
🔶 कनाडा : पुलिस रिपोर्ट— बिश्नोई गैंग भारत सरकार की ओर से काम कर रहा है (दावा)।
🔶 नाटो / ग्रीनलैंड : कुछ देशों ने सैन्य अभ्यास के लिए सैनिक भेजे; रूस ने चिंता जताई।
🔶 आतंकवाद : लश्कर आतंकी अबू मूसा की खुली जिहादी धमकी— सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।
🔶 इजरायल : भारतीय दूतावास की एडवाइजरी— “इजरायल न जाएं।”
🔶 यूरोपीय संघ : यूरोपीय परिषद अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि।
🔶 ईरान अशांति : ट्रंप की चेतावनी के बाद 800 फांसी रोके जाने का दावा; व्हाइट हाउस— हालात पर नजर।

## राजनीति

🔶 BMC चुनाव 2026 (एग्जिट पोल): 8 एग्जिट पोल में BJP+ आगे; ठाकरे बंधुओं और कांग्रेस के प्रदर्शन पर नजर।

## मौसम

🔶 कड़ाके की ठंड : श्रीनगर में पारा -5.2°C, डल झील जमी; राजस्थान -3°C, हरियाणा शून्य के करीब।
🔶 उत्तराखंड : दो जिलों में स्कूल बंद।

## खेल

🔷 अंडर-19 वर्ल्ड कप : भारत की विजयी शुरुआत— अमेरिका को 6 विकेट से हराया।
🔷 हेनिल पटेल: 5 विकेट; वैभव 2 रन पर आउट।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

1
0

RELATED LATEST NEWS