अन्तर्राज्यीय पशु तस्करी गैंग का पर्दाफाश

![]()
पिकप वाहन से वध हेतु ले जायी जा रही 04 राशि गोवंशीय पशुओं की बरामदगी करते हुए 02 शातिर पशु तस्करों को एक अदद लकड़ी का ठिहा व मोबाईल फोन आदि के साथ किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.09.2024 को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा तिनहवा रोड असना भलुहा गांव के समीप मुख्य सड़क के पास से एक अदद पिकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 04 राशि गोवंशीय पशु (01 राशि गाय व 03 राशि बछड़ा) व एक अदद लकड़ी का ठिहा, मोबाईल फोन आदि की बरामदगी की गयी। तथा मौके से 02 शातिर गौ-तस्करों 1-मुनीब उर्फ मनीष प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी पगरा बसन्तपुर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, 2-इरशाद साई पुत्र भोला निवासी बाजारी टोला देउरवा थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अहिरौलीबाजार पर मु0अ0सं0 386/2024 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अपराध करने का तरीका
अभियुक्त मुनीब उर्फ मनीष प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी पगरा बसन्तपुर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर जो अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करी का अभ्यस्त अपराधी है तथा इसका एक संगठित गिरोह है जो आये दिन बिना नम्बर प्लेट के पिकप /डीसीएम पर पशुओ को लादकर वध के लिए बिहार राज्य में पशुओ का अवैध व्यापार करता है तथा उनको बेचकर अवैध रूप से धनार्जन करता है । इसके विरूद्ध जनपद के कई थानों पर गोवध व पशु क्रूरता व गैगेस्टर एक्ट में कई मुकदमें पंजीकृत है गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीमः-प्रभारी निरीक्षक श्री रवि कुमार राय थाना अहिरौली बाजार कुशीनगर उ० नि० श्री अजीत कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
उ0नि0 श्री संजय कुमार उ0 नीजुगेश कुमार का0 धर्मेन्द्र कुमार
का ० राहुल कुमार थाना अहरौली बाजार जनपद कुशीनगर
Author: SPP BHARAT NEWS






