प्राथमिक विद्यालय सलेमगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती।

![]()
सेवरही विकास खण्ड के ग्राम सभा सलेमगढ़ के प्राथमिक विद्यालय नम्बर वन में दो अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। गाँधी जी चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और झण्डा फहराया गया। इस अवसर पर प्रभारी बब्लू प्रसाद ने कहा कि साथियों गांधी जी कहा करते थे कि स्वच्छता भक्ति के बाद दूसरी सबसे बड़ी चीज है। यही वजह है कि हर साल सरकार गांधी जयंती पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाती है। महात्मा गांधी के सपने सभी पूरे होंगे जब हम उनके बताए शांति, अहिंसा, सत्य, समानता, महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे आदर्शों पर चलेंगे। इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र छात्राओं सहित शिक्षक राकेश गुप्ता, प्रियंका सिंह, राजू दुबे आदि मौजूद रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS





