Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » महात्मा गाँधी व शास्त्री जयंती पर काव्य गोष्ठी

महात्मा गाँधी व शास्त्री जयंती पर काव्य गोष्ठी

महात्मा गाँधी व शास्त्री जयंती पर काव्य गोष्ठी

हाटा कुशीनगर।
वाग्देवी साहित्य मंच के तत्वावधान में श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय मे काव्य गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें कवियों ने विभिन्न विधाओं की कविता एवं गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ सुरज राम आदित्य के सरस्वती वंदना से हुआ। एड.अब्दुल हमीद आरज़ू ने –
सत्य,अहिंसा, सत्याग्रह थी गाँधीजी ने ठानी।
भारतवासी रंगे एक रंग केसरिया और धानी।।
मुख्य अतिथि दोहा सम्राट कृष्णा जी ने गजल ……
कबीरा सूर तुलसी से हुई धनवान है हिन्दी।
हजारी शुक्ल दिनकर के कलम की शान है हिन्दी।।
अक्षय गिरि ने ….संबंधो की आड़ में कोई लालन पालन करता है।। मोहन पाण्डेय भ्रमर ने देश की संस्कृति पर आधारित कजरी सुनाया -अपने देसवा के हवे बड़ा नाम पिया इ हे हिंदुस्तान पिया ना।
साथ ही उन्होंने बापू पर आधारित कविता…..
जय हो जय हो बापू तेरा।
जय हो यह नारा गूँज उठा, सुनाया।
कवि विनोद पाण्डेय ने भारत माता गीत सुनाया। ख्यातिलब्ध कवि परमानन्द मिश्र….
सावन है पर रिमझिम सी बरसात नहीं है।जीवन में अब जीवन सी कुछ बात नहीं है।।
संचालन कर रहे कवि सच्चिदानंद पाण्डेय ने काव्य पाठ भी किया।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS