Home » राष्ट्रीय » मुंबई में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई

मुंबई में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई

मुंबई में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई


मुंबई : मुंबई के चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ नगर स्थित एक घर में रविवार तड़के आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन छोटे बच्चे और दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई; घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 4:30 बजे चेंबूर के सिद्धार्थ नगर स्थित एक घर में आग लग गई। उस वक्त घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, लेकिन घर में आग लगते ही सभी सदस्यों ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों से बाहर नहीं निकल सके।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसी तरह परिवार के सभी सदस्यों को घटनास्थल से बाहर निकाला और राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि सभी मृतक गुप्ता परिवार के सदस्य थे। चेंबूर पुलिस स्टेशन की टीम आग लगने के कारणों की जांच करने के साथ मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS