Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » खनिज के अवैध परिवहन करते 01 ट्रैक्टर और 4 हाइवा जप्त

खनिज के अवैध परिवहन करते 01 ट्रैक्टर और 4 हाइवा जप्त

खनिज के अवैध परिवहन करते 01 ट्रैक्टर और 4 हाइवा जप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा तहसील सारंगढ़, सरसीवा एवं भटगांव क्षेत्र का सघन जाँच किया गया। इस दौरान गौण खनिज चूना पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 ट्रैक्टर, 2 हाइवा तथा गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 हाइवा पर कार्यवाही की गई।
यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ खान एवम खनिज (विकास एवम विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत् की गयी। अवैध उत्खनन परिवहन एवम भंडारण पर आगे भी कार्यवाही कलेक्टर के निर्देशानुसार की जावेगी। मौके पर निरीक्षण के दौरान खनिज टीम से दीपक पटेल एवं अनुराग नन्द आदि शामिल हुए।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

1
0

RELATED LATEST NEWS