थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा अवैध पटाखा बनाने वाले फैक्ट्री का पर्दाफाश
![]()
भारी मात्रा मे हस्तनिर्मित व अर्धनिर्मित पटाखा व पटाखा बनाने का उपकरण (कीमत लगभग 03 लाख रुपये) के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज कुशीनगर जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांन्तिपूर्ण वातावरण में संम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.10.2024 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा थाना पटहेरवा क्षेत्र से अवैध पटाखा बनाने वाले फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्तों 01. मो0 तबारक पुत्र स्व0 अब्दुल 02. मुमताज हुसैन पुत्र सालीक हुसैन 03. मुन्ना आलम पुत्र मो0 तबारक आलम निवासीगण महुअवा काटा तिवारी टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से हस्तनिर्मित एक बोरी सुतरी बम, 05 बोरा निर्मित पटाखा, अर्धनिर्मित 02 बोरा पटाखा व एक बोरी फुलझरी कागज का पटाखा, भारी मात्रा में पटाखा बनाने का उपकरण बरामद किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 318/2024 धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम व 288 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताये कि हम लोग का एक संगठित गिरोह है। हम लोग मो0 तबारक के मकान में अवैध पटाखों का निर्माण करते है और इसको आगामी त्यौहार दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत हम लोगो ने काफी मात्रा मे पटाखो का निर्माण किया था ताकि त्यौहारो मे पटाखो को ऊचे दाम मे बेचकर हम लोग काफी मुनाफा कमा सके ।
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 318/2024 धारा- 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम व 288 बीएनएस थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1- मो0 तबारक पुत्र स्व0 अब्दुल निवासी महुअवा काटा तिवारी टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2- मुमताज हुसैन पुत्र सालीक हुसैन निवासी महुअवा काटा तिवारी टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3- मुन्ना आलम पुत्र मो0 तबारक आलम निवासी महुअवा काटा तिवारी टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
*बरामदगी का विवरण-* *(कुल कीमत लगभग 03 लाख रूपये)*
1- हस्तनिर्मित एक बोरी सुतरी बम
2- 05 बोरा कागज का पटाखा
3- 02 बोरा अर्धनिर्मित कागज का पटाखा
4- 01 बोरा फुलझरी
5- भारी मात्रा में पटाखा बनाने के उपकरण
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह थाना पटहेरवा कुशीनगर
2. उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. हे0का0 अश्वनी राय थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4. हे0का0 फूलचन्द चौधरी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
5. का0 रामप्रवेश यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
6. का0 चन्दन चौहान थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
Author: SPP BHARAT NEWS


