श्री नवदुर्गा पूजन समिति सलेमगढ़ दर्जी टोला में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
![]()
सलेमगढ़ ,कुशीनगर जिले के सेवरही विकास खंड अंतर्गत सलेमगढ़ दर्जी टोला में श्री नवदुर्गा पूजन समिति के द्वारा कल दिनांक 10.10.2024 दिन बृहस्पतिवार को प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से लेकर के आठवीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
बताते हैं कि कुशीनगर जिले में मां दुर्गा पूजन के अवसर पर पहली बार प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संतोष मिश्रा अध्यक्ष यूनिटी ऑफ प्राइवेट स्कूल कुशीनगर ने अपने संबोधन में कहां कि इस तरह के प्रतियोगिताओं से ही बच्चों के बौद्धिक क्षमता का विकास होता है समाज में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माननीय रोहित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर इस ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा का उजागर करना है तो इस तरह का आयोजन कराया जाए। यूनिटी अप प्राइवेट स्कूल के उपाध्यक्ष माननीय देशबंधु जी ने अपने संबोधन में यह कहा कि इस सुदूर क्षेत्रों में इस तरह का कार्यक्रम सराहनीय है। कार्यक्रम में पधारे श्री राजीव मिश्रा जी प्रधानाचार्य एसआरडी पब्लिक स्कूल एवं श्री विपिन राय जी प्राचार्य आरपीएस पब्लिक स्कूल भूलिया एवं श्री कमलेश यादव जी कोषाध्यक्ष यूनिटी या प्राइवेट स्कूल कुशीनगर एवं श्री अनिल श्रीवास्तव शिक्षक आप सभी ने बच्चों से अनेकों प्रकार के बौद्धिक प्रश्न किया जिसका बच्चों ने बहुत ही अच्छे ढंग से उत्तर दिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सलेमगढ़ के पूर्व प्रधान श्री विनोद पटेल ने आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों को आशीर्वाद देते हुए यह कहा कि आज के ऐ नन्हे बच्चे ही कल के भविष्य हैं इसलिए हम सभी को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेना चाहिए और सहयोग करना चाहिए।
प्रतियोगिता को मुख्य रूप से कई वर्गों में विभाजित किया गया था जिसमें प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान आजाद खान, सत्यम रौनियार, आस्था राय, निहाल राय, सुहानी श्रीवास्तव और कृष्णा मिश्रा ने पाया तथा द्वितीय स्थान में सोजल कुमारी, अभिनव यादव, आशुतोष गुप्ता, स्नेहा पटेल, अभिनव यादव, खुशिहाल राय , सो जल कुमारी तथा तृतीय स्थान में अनिकेत गुप्ता, हसन राजा खान, सूर्यांश मिश्रा, आर्यन कुमार, आराध्या और एलिजा खान ने स्थान पाया। वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे रत्नेश कुमार सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया और जितने भी छात्र छात्राएं थे उनके और उनके अभिभावकों के प्रति भी आभार प्रकट किया ।
Author: SPP BHARAT NEWS






