Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » शान्ति और सद्भावना से मनाए प्रकाशपर्व दीपावली : कुचायकोट थाना प्रभारी आलोक कुमार।

शान्ति और सद्भावना से मनाए प्रकाशपर्व दीपावली :  कुचायकोट थाना प्रभारी आलोक कुमार।

शान्ति और सद्भावना से मनाए प्रकाशपर्व दीपावली :  कुचायकोट थाना प्रभारी आलोक कुमार।

यूपी बिहार बॉर्डर और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नज़र , पुलिस अलर्ट

रिपोर्ट : शक्ति कुमार : गोपालगंज,बिहार

गोपालगंज जिले के थाना प्रभारी आलोक कुमार ने कहा कि दीपावली और छठ पूजा को लेकर गोपालगंज पुलिस अलर्ट है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों से अपील किया जाता है कि प्रकाश पर्व दीपोत्सव को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाए। क्षेत्र में शान्ति सुरक्षा कायम रखने के लिए कुचायकोट थाना पुलिस प्रतिबद्ध है। अशांति फैलाने वालों और अराजकतत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। आगामी त्यौहारों धनतेरस, दिवाली, भैया दूज, और छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस चौक चौराहों पर मुस्तैद है। भीड़ भाड़ इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी आलोक कुमार के कमान संभालते ही शराब और पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अपराधियों में खौफ है। अपराधियों पर प्रबल तरीके से नकेल कसने का काम किया है जिससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा है। गौरतलब हो कि कुचायकोट थाना यूपी बिहार बॉर्डर से लगा हुआ है। इस पर पुलिस अधीक्षक गोपालगंज की भी पैनी नज़र रहती है। यूपी बिहार बॉर्डर पर विशेष नजर रखी जा रही है शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

2
0

RELATED LATEST NEWS