दिन भर का अपडेट संक्षेप में
![]()
➡लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में धान खरीद की समीक्षा की, धान खरीद प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के दिए निर्देश, प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि-CM,धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-सीएम, प्रत्येक दशा में खरीद के 48 घंटे में कृषक को भुगतान, क्रय केन्द्रों पर किसानों की बुनियादी सुविधाएं-सीएम,क्रय केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी- सीएम,समस्त कार्यों की मुख्यालय से मॉनीटरिंग की जाए-सीएम.
➡लखनऊ- मंत्री ओपी राजभर के आवास में चोरी का मामला, हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी रामजीत को अरेस्ट किया, अंबेडकर नगर के कोतवाली टांडा क्षेत्र हुई गिरफ्तारी, 2 सितंबर को डायमंड अपार्टमेंट के फ्लैट में हुई चोरी, अरविंद राजभर का पूर्व ड्राइवर है आरोपी रामजीत, 2 माह बाद 5 नवंबर को हुसैनगंज थाने में FIR हुई थी, पुलिस ने आरोपी रामजीत को कोर्ट में किया पेश, पुलिस ने आरोपी के घर से 4,46,500 रुपए बरामद किए, FIR में 2.75 लाख कैश,सोने की चेन,अंगूठी चोरी का जिक्र, दूसरे आरोपी गौरख साहनी की तलाश अभी जारी है
➡लखनऊ- रिटायर्ड जज की बेटी 10वीं मंजिल से गिरी, परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया, पुलिस और फॉरेसिंक टीम जांच पड़ताल में जुटी, बेटी को 10वीं मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया, मृतका के पति पीएनबी में लॉ ऑफिसर हैं,PGI थाना क्षेत्र के अरावली एन्क्लेव की घटना,मृतका का पति,2 बच्चों समेत घर से गायब.
➡लखनऊ- माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव की लगा बड़ा झटका, राज्यपाल ने जेल से रिहाई की गुहार अस्वीकार की, यूपी प्रिजनर्स रिलीज आन प्रोबेशन एक्ट में लगाई थी गुहार, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुहार को अस्वीकार किया, अपर कस्टम कलेक्टर की हत्या जघन्य अपराध-प्रोबेशन बोर्ड
➡लखनऊ- 50 हजार का इनामी आशीष जायसवाल गिरफ्तार, यूपी STF ने जनपद जौनपुर से किया गिरफ्तार, थाना मछली शहर से गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
➡लखनऊ- लखनऊ में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज, इंदिरा नगर और गुडंबा में घाटों पर पुलिस की नजर, गाजीपुर-गुडंबा पुलिस ने पूजा स्थल का जायजा, कुकरैल नदी पर बड़ी संख्या में इकट्ठा होंगे श्रद्धालु, 7-8 नवम्बर को मनाया जाना है छठ का पर्व
➡लखनऊ- यूपी STF ने फरार उमर हुसैन को किया गिरफ्तार, थाना ईकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर से किया अरेस्ट, आरोपी उमर पर 50 हजार का इनाम घोषित था, जनपद गाजियाबाद में गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
➡मुरादाबाद- दबंगों द्वारा युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला, जमीन पर कब्जे को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा था, सपा सांसद रुचि वीरा ने मीडिया पर लगाया आरोप, अब्दुल गनी उनका PRO या PA नहीं है- सांसद रुचि वीरा, छवि खराब करने वाले पत्रकारों पर होगा केस- रुचि वीरा, रुचि वीरा अपने वकीलों से करेंगी इस बारे में बात, कुछ मीडिया वालों ने बताया था रुचि वीरा का है PRO, PA, अब्दुल गनी को बताया था सपा सांसद का PRO और PA, अब्दुल गनी, उसके कई अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज, भोजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला
➡सहारनपुर- फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का मामला, पुलिस ने मामले में 1 वांछित अभियुक्त को पकड़ा, घटना में इस्तेमाल पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद, जिम संचालक पर जान से मारने के लिए की थी फायरिंग, प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की टीम ने किया गिरफ्तार
➡उन्नाव- दो पक्षों में कहासूनी के बाद जमकर मारपीट, बस स्टैंड पर गुमटी रखने को लेकर मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पति की मृत्यु के बाद से महिला लगाती दुकान, दबंगों ने महिला के साथ भी की मारपीट, सफीपुर क्षेत्र के कस्बा स्थित बस स्टैंड का मामला
➡उन्नाव- सहकारी बैंक के बाहर से बाइक चोरी, व्यक्तिगत काम से बैंक आया था युवक, बैंक के बाहर बाइक खड़ी कर गया था युवक, बैंक से वापस लौटने पर बाइक हुई चोरी, युवक ने पुलिस को दी बाइक चोरी की सूचना, अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज की घटना
➡वाराणसी- वाराणसी में बदमाशों के हौसला बुलंद, जंसा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने की फायरिंग, मनोज सिंह के फॉर्म हाउस पर हुई फायरिंग, फायरिंग में नहीं हुआ को व्यक्ति हताहत, फायरिंग का मौके से बदमाश फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी, जंसा थाना क्षेत्र के हांथी बाजार का मामला
➡बरेली- पुष्पेंद्र हत्याकांड में कातिलों पर लगेगा एनएसए, पूर्व प्रधान पूरनलाल गंगवार सहित कई पर रिपोर्ट, पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया, हिस्ट्रीशीटर ने जेल में बंद होकर कराया हत्याकांड, घंटों हंगामे के बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम, भुता थाना क्षेत्र के पढोली गाँव मे हुआ था हत्याकांड
➡रामपुर- बंद कमरे में लेखपाल का शव मिलने से सनसनी, थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, किराए के मकान में रहता था मृतक लेखपाल सुरेंद्र, राजस्व के अफसरों को दी घटना की जानकारी-SHO, 3 दिन पहले का लग रहा लेखपाल का शव- SHO, कोयला गांव के सर्किल में तैनात था मृतक लेखपाल, पुलिस कंट्रोलरूम के पीछे रामनाथ कॉलोनी की घटना
➡संभल- नवजात शिशु गड्डे में मिलने का मामला, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया था केस दर्ज, पुलिस जांच में खुलासा अवैध संबंधों में जन्मा शिशु, अवैध संबंध बाले प्रेमी, प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ा, प्रेमी, प्रेमिका ने नवजात शिशु को फेंका था गड्डे में, नख़ाशा क्षेत्र के गांव मन्नी खेड़ा का था मामला
➡आगरा- बहू ने बेटियों संग मिलकर की सास की हत्या, पीट-पीटकर, गला दबाकर उतारा मौत के घाट, हत्या के षड़यंत्र में बेटा और नाती भी शामिल, प्रॉपर्टी नाम न करने पर उतारा मौत के घाट, हत्या कर शव को दबाया कांच के बोरों के पीछे, पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, बहू,बेटा समेत तीनों बच्चों को किया गिरफ्तार, ताजगंज क्षेत्र के नीति बाग चौकी का मामला
➡बागपत- सुप्रीम आदेश के बाद 132 मदरसों को मिली राहत, कोर्ट के फैसले के बाद संचालकों ने ली राहत की सांस, HC के आदेश के बाद मदरसों पर बन गया था खतरा, 132 मदरसों में हजारों की संख्या के छात्राएं ले रहे तालिम
➡मिर्जापुर- मिर्जापुर में सवारियों से भरी डग्गामार बस पलटी, 25 सवारियों को लेकर आ रही थी डग्गामार बस, एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को आई चोटें, घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए भेजा अस्पताल, लालगंज थाना क्षेत्र के धोबहा देवघटा गांव की घटना
➡सीतापुर- संदिग्ध हालत में घर में हुआ जोरदार धमाका, घर में हुए जोरदार धमाके से घर की छत गिरी, गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट की जताई आशंका, पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 महिला की मौत, अटरिया थाना क्षेत्र के नीलगांव इलाके का पूरा मामला
➡सुल्तानपुर- सर्राफा व्यवसायी के साथ लाखों की लूट, लूट के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी, गोसाईंगंज क्षेत्र के भरथीपुर नहर के पास की घटना
Author: SPP BHARAT NEWS






