कुशीनगर पुलिस ने 17.50 लाख की अवैध शराब व 20 लाख का वाहन किया जब्त

![]()
थाना क्षेत्र के हिरनही गाँव में रविवार की सुबह से लावारिस स्थिति में खड़े रहे एक डम्फर ट्रक को स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने वाहन सहित अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 314 पेटियाँ अपने कब्जे में जब्ती करने का दावा किया है जबकि सूत्रों की माने तो 400 से अधिक पेटी उक्त वाहन में होने की चर्चा सुनी जा रही है।
रविवार को जटहाबाजार पुलिस द्वारा जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक डम्फर ट्रक वाहन संख्या BR03GB7324 से तस्करी हेतु बिहार ले जाने के क्रम में अवैध अँग्रेजी शराब की 314 पेटियाँ पुलिस की टीम ने बरामद किया है जिसमें 180 एमएल में 48 पाउच की 138 पेटी व ऑफिसर चॉइस की 180 एमएल में 48 पाउच की 176 पेटी बरामदगी प्रदर्शित की गयी है। बरामदगी के आधार पर मु अ स 220/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है । बरामदग की गयी कुल अवैध शराब की 17.50 लाख रुपये व जब्त वाहन की कीमत 20 लाख रुपये अनुमानित की गयी है। बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी के साथ अन्य पाँच पुलिस कर्मी शामिल रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS






