आदिवासी विकास परियोजना नाबार्ड बगहा-2 के किसानों को किया गया प्रशिक्षित
दीप जलाकर किया गया उद्घाटन एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया सम्मानित


डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ईख अनुसंधान संस्थान पूसा बिहार के गन्ना शोध परिषद में बगहा-2 के कुल 30 आदिवासी किसानों को ट्रेनिंग दी गई एवं एक्सपोजर भिजिट कराया गया जिसमें उन्नत तकनीक प्रभेद की जानकारी मिट्टी शोधन एवं बरसात में लगने वाले कीट प्रबंधन, नवीन कृषि यंत्रों के प्रयोग, उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग एवं संतुलित मात्रा में कीटनाशक व उर्वरकों के प्रयोग के साथ सहफसली खेती की जानकारी दी गई इसके मुख्य अतिथि निदेशक डाक्टर बेहरा व गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक डाक्टर देवेन्द्र सिंह रहे तथा इस कार्यक्रम के प्रभारी डाक्टर एस एन सिंह पाठ्यक्रम निदेशक रहे वही बेतिया डायोसेसन सोसल सर्विस सोसाइटी के नाबार्ड परियोजना समन्वयक श्री माधेश्वर कुमार पाण्डेय ने बताया कि नाबार्ड के सहयोग से बगहा-2 प्रखण्ड में समेकित आदिवासी विकास परियोजना चलाया जा रहा है जिसमें चार सौ किसानों को सब्जी उत्पादन, गन्ना उत्पादन एवं सहफसली खेती से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाया जा रहा है साथ ही परियोजना समन्वयक ने बताया कि किसानों को समय समय पर प्रशिक्षित किया जाता है इस परियोजना में सिंचाई की सुविधा मुहैया कराया गया है पेयजल की आपूर्ति करायी गई है भूमिहीन किसानों को बकरी पालन से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को संवारने का काम किया गया है वही महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है साथ ही अनाज भंडारण के लिए ग्रामीण स्तर पर बीज बैंक की भी स्थापना की गई है आदिवासी समुदाय के दो क्षेत्रों में पोली हाऊस लगाया गया है जिसमें नर्सरी उत्पादन का काम किया जाता है वही प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के मौके पर सीईओ राकेश प्रसाद बगहा आदिवासी विकास समिति के सचिव नाथू उरांव सहित मुनिबी उरांव नेपाली महतो, विश्वनाथ काजी सहित उपस्थित तीस की संख्या में आदिवासी किसानों ने भाग लिया प्रशिक्षण में गन्ना से संबंधित ट्रेनिंग एवं परिभ्रमण कराया गया
Author: SPP BHARAT NEWS






