कमजोर घरों के चिरागों को शिक्षा की रोशनी दे रहे है आशीष -ओजस्वी
दुर्गा फाउंडेशन के पंद्रहवीं वर्षगांठ पर पूर्वांचल को मिल रहा शिक्षा और कौशल का आशीष

कुशीनगर जनपद के सेमरा हार्दो टोला बेलवा निवासी दुर्गा फाउंडेशन के संस्थापक आशीष मिश्रा आज के समय में छात्र छात्राओं और पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी संस्था द्वारा जनकल्याण का कार्य कर रहे हैं और युवाओं को कुशल बना कर रोज़गार उपलब्ध करा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दुर्गा फाउंडेशन के फाउंडर आशीष मिश्र जो पूर्व सांसद स्व रामनगीना मिश्र ने पौत्र है और सिंगापुर में बहुत बड़े सॉफ्टवेर इंजीनियर है और इंजीनियर ओजस्वी मिश्र जो लाखो का पैकेज छोड़ समाज की सेवा में दुर्गा फाउंडेशन के साथ मिल के कमजोर तबको के बच्चों को दुर्गा फाउंडेशन से जुड़ कर मदद दिलाने में लगे रहते है । आशीष मिश्र आधुनिक युग में सेवा भाव के सर्वोत्तम नजीर है ।दुर्गा फाउंडेशन के पंद्रहवीं वर्षगांठ पे पूरे जनपद ने आशीष मिश्र के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यो की सरहाना की । हजारों लड़के लड़किया दुर्गा फाउंडेशन से स्कालरशिप पाते है और अपने सपनों के पंख लगाते है । गौरतबल समाज आर्थिक कमजोर वर्ग के के सैकड़ो छात्र छात्रा इंजीनियर डॉक्टर्स और अधिकारी फाउंडेशन के जनभाव ने किए जा रहे सहयोग से सफल हुए है । आज के युग में आशीष और ओजस्वी जैसा होना दुर्लभ है । आशीष मिश्र मानव सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते है और हर जरूरतमंद का सहयोग आर्थिक रूप के साथ साथ मुफ्त शैक्षिक काउंसलिंग और मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा पर ध्यान है । लाखो छात्र एवम छात्रा इससे जुड़े है । सिंगापुर और दिल्ली में व्यक्त होते हुए भी आप दोनों का अपने समाज के प्रति इतना कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है । छात्रों को कुशल बना कर रोज़गार उपलब्ध करा रहें हैं, जो अपने आप में अद्वितीय है। ओजस्वी और आशीष मिश्र का दिल्ली और सिंगापुर होते हुए भी अहर्निश जनकल्याण करना आज के समय में अति दुर्लभ है। वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष मिश्रा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र छात्राओं सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS






