Home » सियासत » योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, दो से तीन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, 75 पार हो चुके नेताओं को दिया जाएगा आराम, ब्राह्मण हो सकता है पार्टी का अगला अध्यक्ष

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 10 दिन के अंदर योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। नए मंत्रिमंडल में तीन से चार नए चेहरे शामिल हो सकते हैं, खराब प्रदर्शन और भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है, कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे। 75 पार हो चुके नेताओं को आराम दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यस्तर से फीडबैक लेकर अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। इस बार मंत्रिमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कद बढ़ेगा।

बता दें कि मंत्रिमंडल में नये चेहरों को शामिल करने का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संदेश देना भी है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अयोध्या जिले की प्रतिष्ठित मिल्कीपुर सीट सहित 10 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण हो सकता है।इसका ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान से पहले हो सकता है। पहले भी इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के नये अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। दिल्ली में भाजपा ने 27 साल का सियासी वनवास खत्म सरकार बनाई है। अब सबकी नजरे भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हैं। वहीं यूपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी चौंका सकता है।

भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची भी जल्द जारी हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस पर स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। चौधरी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ के आयोजन की वजह से प्रक्रिया कुछ धीमी हुई। जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने में अब कहीं कोई पेंच नहीं है। चौधरी ने कहा कि बहुत जल्द ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। सूची जारी होने में जो भी बिंदु सामने आए थे, सभी का निस्तारण हो गया है। भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। समाज के सभी वर्गों में हमारा प्रतिनिधित्व है। चौधरी ने कहा कि हमारा ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें महिलाओं और अनुसूचित जाति समेत सभी वर्गों के लिए काम करने के समान अवसर दिए गए हैं और आगे भी इसका ख्याल रखा जाएगा।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

1
0

RELATED LATEST NEWS