ब्लॉक प्रमुख संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बनाए गये ग्रापए के मार्गदर्शक।

ग्रागीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील कार्यालय तमकुहीराज में गुरुवार को पत्रकारों ने अपने नवनियुक्त मार्गदर्शक ब्लॉक प्रमुख संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के कार्यालय में प्रथम आगमन पर फूल माला पहना कर स्वागत किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार साथियों को परिचय पत्र वितरण किया और मुंह मीठा कराया।इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख संजय गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है। वह पीड़ितों के आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाता है। पत्रकार की जिम्मेदारियां बहुत बड़ी है। उन्हें हमेशा निष्पक्ष होना चाहिए। तहसील अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने कहा कि ग्रापए का परिचय पत्र कार्यालय से वितरित की जा रही है जिन पत्रकार साथियों को परिचय पत्र किसी भी वजह से नहीं मिला हो तो वे कार्यालय में मिलकर अपना परिचय पत्र जरूर ले लें।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ के संगठन से जुड़ने से
संगठन और अधिक मजबूत होगा।इस अवसर पर मंडल मंत्री अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष पीएन पांडेय, अंजनी सिंह , अमित पांडेय, संजीव राय, मृत्युंजय पांडेय, हारून अंसारी, जितेन्द्र भारती,मुकुल मिश्र ,पंकज मिश्र,आदि रहे।
Author: SPP BHARAT NEWS






