Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » उत्तर प्रदेश : सुबह सवेरे एक नज़र खास खबरों पर

उत्तर प्रदेश : सुबह सवेरे एक नज़र खास खबरों पर

उत्तर प्रदेश : सुबह सवेरे एक नज़र खास खबरों पर

➡प्रयागराज – संभल की जामा मस्जिद मामले में आज होगी सुनवाई, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में सुनवाई, मस्जिद मामले में आज सुबह 10 बजे से सुनवाई होगी, रंगाई,पुताई को लेकर मस्जिद कमेटी ने दाखिल की याचिका, मस्जिद की रंगाई पुताई की जरूरत नहीं- एएसआई

➡मेरठ – NIA और ATS टीम की कस्बा खिवाई में छापेमारी, NIA, ATS ने कस्बे के कई युवकों से की पूछताछ, युवकों के पाकिस्तान से कनेक्शन की जांच की जा रही, टीम ने 1 किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, किशोर कई सोशल मीडिया ग्रुप में रहा शामिल, पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया ग्रुप में रहा शामिल, ग्रुप में कई लोग भारत के खिलाफ में है शामिल, ऐसे ग्रुप की NIA लगातार कर रही है मॉनिटरिंग, किशोर को आरोपियों के मामले में गवाह बनाया गया, कई राज्यों से पकड़े गए आरोपियों में गवाह बनाया गया, टीम ने नोटिस तामील करा किशोर के परिजनों को सौंपा, थाना सरुरपुर के कस्बा खिवाई में पहुंची थी टीम

➡लखनऊ – अंसल ग्रुप की लगातार बढ़ रही मुश्किलें, रजिस्ट्री करने वाले किसानों के खाते खंगाल रही पुलिस, बिल्डर के खिलाफ LDA की ओर से दर्ज कराई गई FIR , गोमतीनगर थाने में LDA की ओर से दर्ज कराई गई FIR , अधिकारियों के निर्देश पर विवादित भूखंडों की हो रही जांच, अंसल के विवादित भूखंडों के कागजात खंगाले जा रहे हैं, FIR में 20 से अधिक गाटा संख्या को लेकर गंभीर आरोप

➡लखनऊ – एक दिवसीय विचार संगम कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम में होंगे शामिल, आज 11 बजे ताज महल होटल में कार्यक्रम

➡लखनऊ – गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में होंगे शामिल, यूपी के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को लाभ मिलेगा, आज सुबह 10 बजे लोक भवन सभागार में कार्य़क्रम

➡लखनऊ – दो तस्करों को ईडी ने किया गिरफ्तार, आरोपी प्रतिबंधित नशीली दवाएं अमेरिका भेजते थे, सॉफ्टवेयर के कारोबार की आड़ में करते थे सप्लाई, ईडी ने तस्करों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, शांतनु गुप्ता, अब्दुल वहाब यासिर को किया अरेस्ट

➡लखनऊ – सीएम योगी सरकार की नई पहल, स्मार्ट कार्ड में मिलेगी वाहन पंजीयन पुस्तिका, स्मार्ट RC से वाहन स्वामियों को मिलेगी सहूलियत, स्मार्ट कार्ड RC से दस्तावेजों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित, गीले होने, कटने-फटने जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत, पुलिस, परिवहन अधिकारियों को जांच में होगी आसानी, डुप्लीकेसी रोकने के लिए चिप में होगा डेटा सुरक्षित

➡लखनऊ – मोहनलालगंज तहसील में राशन बांटने में घालमेल, मरे हुए 4000 लोगों को बांटा जा रहा सरकारी राशन , मुफ्त राशन योजना के तहत बाटा जाता सरकारी अनाज, शासन की रिपोर्ट के बाद हुआ बड़ा खुलासा, मोहनलालगंज तहसील के अंतर्गत किया गया बड़ा खेल , खुलासा होने पर लोगों का नाम हटाने की कवायद शुरू

➡जौनपुर – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर दौरा आज, जौनपुर महोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी, दोपहर 3 बजे जौनपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी

➡बलिया – नाबालिग युवती से 4 युवकों द्वारा रेप का मामला, एक युवक से नाबालिग युवती पूर्व से थी परिचित, 3 युवकों से युवती के परिजनों का था विवाद, विवाद के चलते तीनों का नाम तहरीर में दिया गया,पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुटी, मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का हुआ बयान दर्ज, सुखपुरा थाने के एक गांव का मामला

➡बरेली – 65 लाख की 6 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद, STF, पुलिस ने 5 अफीम तस्करों को किया अरेस्ट, पंजाब, झारखंड से ला कर दिल्ली में करते थे सप्लाई, कब्जे से 4 मोबाइल, 1300 रुपए, एक ट्रक बरामद, लंबे समय से कर रहे थे अफीम तस्करी का काम, बिथरी चैनपुर के लखनऊ बरेली-हाईवे की घटना

➡रायबरेली – लाखों की बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, ईओ नगर पालिका ने की बड़ी कार्रवाई, राजस्व टीम ने अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर, जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को कराया कब्जा मुक्त, 50 लाख कीमत की सरकारी जमीन पर किया था कब्जा, सदर कोतवाली क्षेत्र के अली मियां कॉलोनी के पास का मामला

➡मुरादाबाद – नीली बत्ती लगी एक्सयूवी कार से युवक का अपहरण, चलती कार में युवक को डालकर ले गए अपहरणकर्ता, सोनकपुर स्टेडियम से जूडो कोच सोहेल का अपहरण, एक्सयूवी कार में सवार थे तीन अपहरणकर्ता, आरोपियों ने खुद को बताया SDM कोर्ट का अधिकारी, पुलिस ने 6 नामजद समेत 10 लोगों पर दर्ज किया केस, सिविल लाइन क्षेत्र के सोनकपुर स्टेडियम की घटना

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS