गंडक नहर में मिला युवती का शव, तीन संदिग्ध हिरासत में।
रिपोर्ट : वैभव तिवारी, यूपी
कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रविवार को लतवा चट्टी बड़ी गंडक नहर में पुलिया के नीचे एक इक्कीस वर्षीय युवती का शव ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना थाने पर दिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त करवाई जिसके बाद पोस्टमार्टम की कारवाई में जुटी। वहीं तीन युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
उल्लेखनीय है कि रविवार को लतवा चट्टी बड़ी गंडक नहर के नीचे लगभग दिन के एक बजे के करीब किसी ने एक युवती का शव देखा। शव देख शोर मचाने पर वहां लोगों का भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती सलवार सूट पहनी हुई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस शव को गंडक नहर से बाहर निकलवा। पुलिस द्वारा शव का पहचान कराने पर उसकी पहचान वर्षा शर्मा पुत्री दिलीप उर्फ मंटू शर्मा के रूप में ग्राम गोड़ईता श्रीराम के रूप में हुई। शव की शिनाख्त होने के बाद विधिक कारवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के शव को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। इस प्रकरण में पुलिस कुछ युवकों से पूछ–ताछ की इस संबंध में थाना प्रभारी तमकुहीराज अमित शर्मा ने कहा कि शव को पीएम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पीएम के बाद पता चलेगा हत्या या आत्महत्या की घटना है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Author: SPP BHARAT NEWS


