[aioseo_breadcrumbs]

प्रत्येक सनातनी भारतीय जोश से नववर्ष का करे स्वागत

प्रत्येक सनातनी भारतीय जोश से नववर्ष का करे स्वागत

???? तीन दिन तक नववर्ष के सैकड़ो आयोजन होंगे।

???? भारतीय गणना काल विश्व में सर्वश्रेष्ठ:संदीप बंसल।

लखनऊ: भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 तदनुसार कैलेंडर वर्ष 2025, 30 मार्च से प्रारंभ होगा। इस नववर्ष को प्रत्येक भारतवासी अत्यंत जोश और उत्साह के साथ आयोजित करें प्रत्येक घर में नववर्ष के स्वागत में मिष्ठान बनाए जाएं, दीपक जलाए जाएं और बाजारों में मिष्ठान का वितरण करते हुए रोशनी से बाजार जगमगा दिए जाएं । पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार संदीप बंसल ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय गणना काल विश्व में सर्वश्रेष्ठ है इसमें कोई दो मत नहीं है परंतु दुर्भाग्य से हम भारतवासी अपनी ही गणना को भूल बैठे हैं। जिसको पुनः ठीक किया जाएगा इसी कड़ी में विक्रम संवत 2082 की वर्ष प्रतिपदा से पूर्व सभी बाजारों में मोहल्ले में नव वर्ष आयोजन के कार्यक्रम तैयार किये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसको सफल बनाने के लिए विभिन्न बाजारों में व्यापारी जागरूकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और सभी प्रमुख बाजारों को सुसज्जित किया जाएगा। ऐसा प्रयास हो रहा है इस विशेष अवसर पर समस्त व्यापारियों से यह आग्रह है कि वह नववर्ष के उपलक्ष्य में अपने-अपने प्रतिष्ठानों से ग्राहकों को कम से कम 15 दिन तक छूट दें। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अब भारतीय नएवर्ष पर प्रचार सामग्री छपवानी चाहिए क्योंकि व्यापारियों का वित्तीय वर्ष तो 1 अप्रैल भारतीय नव वर्ष से ही प्रारंभ होकर 31 मार्च तक चलता है इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से सभी को भारतीय नव वर्ष की डायरी, कैलेंडर तथा पत्रक वितरित किए गए।

दारुलसफा में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता में भारतीय नव संवत्सर उत्सव समिति के संयोजक विजय कुमार दीक्षित एवं संजय रस्तोगी ने बताया की लखनऊ में प्रातः काल 5:01 से कुड़िया घाट पर नव संवत्सर का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ-साथ 27 अन्य स्थानों पर प्रातः काल नव संवत्सर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 मार्च, 30 मार्च और 31 मार्च को विविध स्थलों पर विविध प्रकार के नववर्ष के कार्यक्रम विभिन्न संस्थाओं तथा व्यापार मंडलों द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं।

मंगल मान अभियान के संयोजक प्रो. रामकुमार तिवारी ने बताया की लखनऊ के विद्यालयों में भी भारतीय नव वर्ष के बारे में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर लुआकटा के अध्यक्ष मनोज पांडे ने भी छात्र-छात्राओं को भारतीय नव वर्ष के बारे में जागरूक करने एवं महाविद्यालय में नववर्ष के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
पत्रकार वार्ता में संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारियों को अब भारतीय नएवर्ष पर प्रचार सामग्री छपवानी चाहिए क्योंकि व्यापारियों का वित्तीय वर्ष तो 1 अप्रैल भारतीय नव वर्ष से ही प्रारंभ होकर 31 मार्च तक चलता है इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से सभी को भारतीय नव वर्ष की डायरी, कैलेंडर तथा पत्रक वितरित किए गए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, युवा के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, लखनऊ महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, सुनीत साहू जिला प्रभारी पतंजलि सिंह, महामंत्री सनत गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, रज्जन लाल श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, शीलू बाजपेयी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।


 

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

1
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

કુંતી માતા અને કર્ણનું જીવન: માતૃત્વ, ત્યાગ, વફાદારી અને ધર્મસંકટનો અમર સંદેશ

કુંતી માતા અને કર્ણનું જીવન: માતૃત્વ, ત્યાગ, વફાદારી અને ધર્મસંકટનો અમર સંદેશ મહાભારતના પાત્રો માત્ર યુદ્ધની કથા નથી, પરંતુ માનવજીવનના