Home » राष्ट्रीय » झारखंड : हजारीबाग की जामा मस्जिद के पास मंगला जुलूस पर पत्थरबाजी

झारखंड : हजारीबाग की जामा मस्जिद के पास मंगला जुलूस पर पत्थरबाजी

झारखंड : हजारीबाग की जामा मस्जिद के पास मंगला जुलूस पर पत्थरबाजी

झारखंड के हजारीबाग में हिंदुओं के लिए त्योहार मनाना मुश्किल होता जा रहा है। कल देर रात रामनवमी की तैयारी में निकाले गए मंगला जुलूस पर कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर दी। ये सब सदर थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद चौक के पास हुआ, जहाँ हिंदू अपने अखाड़ों के साथ शांति से जुलूस निकाल रहे थे। लेकिन अचानक पत्थर चलने शुरू हो गए, जिससे पूरा इलाका तनाव में आ गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को चार राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी और आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हर साल होली के बाद मंगलवार को हजारीबाग में मंगला जुलूस निकलता है। इस बार भी अखाड़ों के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ चौक-चौराहों से गुजर रहे थे। जुलूस में कुछ गाने बज रहे थे, जिन पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। बस इसी बात पर पहले बहस हुई, फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई।

हिंदुओं का कहना है कि उनका जुलूस शांतिपूर्ण था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ा। पत्थरबाजी के साथ तोड़फोड़ भी हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, फायरिंग की, तब जाकर भीड़ भागी। अब इलाके को छावनी बना दिया गया है और पुलिस हर तरफ नजर रख रही है।

हजारीबाग की डिप्टी कमिश्नर नैंसी सहाय ने कहा कि अब हालात काबू में हैं। उन्होंने बताया कि रामनवमी से पहले निकाले जा रहे दूसरे मंगला जुलूस पर पथराव किया गया। ये जगह झंडा चौक के पास है। जुलूस में गाना बजाने का विरोध करते हुए हमला किया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुँचे और लोगों से शांति की अपील की। अब FIR दर्ज की जा रही है और पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में लगी है। लेकिन इलाके में तनाव अभी भी बना हुआ है।

बता दें कि हजारीबाग में ये कोई नई बात नहीं। अभी फरवरी 2025 में महाशिवरात्रि के दिन हजारीबाग के इचाक में झंडा लगाने को लेकर हिंदुओं पर हमला हुआ था। पत्थरबाजी और आगजनी में कई लोग घायल हुए थे, वाहनों को जलाया गया था। तब भाजपा नेता संजय सेठ ने इसे घुसपैठियों की साजिश बताया था और हेमंत सोरेन सरकार पर हिंदुओं की सुरक्षा में नाकाम रहने का इल्जाम लगाया था।

यही नहीं, अभी 14 मार्च 2025 को गिरिडीह में होली के दिन भी हिंदुओं पर पत्थरबाजी हुई थी। हजारीबाग में त्योहारों पर हिंदुओं को टारगेट करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग अब हर जुलूस और उत्सव में डर के साथ शामिल हो रहे हैं।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS