प्रयागराज : श्रृंगवेरपुर धाम में 3 मार्च को आएंगे मुख्यमंत्री योगी, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

प्रयागराज : श्रृंगवेरपुर धाम में निषादराज गुह की जयंती पर होने एक से तीन अप्रलै तक होने वाले तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की उम्मीद है। सीएम योगी के संभावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार शाम डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डा.अजय पाल शर्मा श्रृंगवेरपुर पहुंचे। विधायक फाफामऊ गुरुप्रसाद मौर्य व विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद की मौजूदगी में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कराई।
कार्यक्रम के दौरान श्रृंगवेरपुर धाम में मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही पात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी देंगे। तीन अप्रैल को दोपहर में वह हेलीकाप्टर से आएंगे और लगभग ढाई घंटे रहेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद लखनऊ लौट जाएंगे।
इस बाबत बुधवार को जनप्रतिनिधियों के साथ अफसरों ने श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज उद्यान, गुफा, हेलीपैड, पार्किंग स्थल एवं अन्य स्थानों का भ्रमण कर वहां पर हुए सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज उद्यान में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था करने के लिए कहा l
Author: SPP BHARAT NEWS


