Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » अम्बेडकरनगर – अकबरपुर कोतवाली मे पूर्व विधायक पवन पाण्डेय पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज।

अम्बेडकरनगर – अकबरपुर कोतवाली मे पूर्व विधायक पवन पाण्डेय पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज।

अम्बेडकरनगर – अकबरपुर कोतवाली मे पूर्व विधायक पवन पाण्डेय पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज।

अकबरपुर कोतवाली मे दिए तहरीर मे किरन सिंह पत्नी दुर्गेश कुमार सिंह निवासी ग्राम हरीपुर परसांवा महोला थाना तारुन,जनपद अयोध्या ने बताया की वह मुकदमा सं0-319/2022 में गवाह है। जिसमें धाराएं-419, 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी पंजीकृत है। उसकी माता चम्पा देवी पत्नी स्वर्गीय केदारनाथ निवासी ग्राम नासिरपुर बरवां,थाना अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर की स्थायी निवासिनी है। जिसकी गवाही 17 मार्च को अकबरपुर सीजीएम कोर्ट में चल रही थी। प्रार्थिनी पीछे खड़ी थी, उस समय 319/2022 मुख्य आरोपी पवन कुमार पाण्डेय पीछे खड़े थे और समझौते के लिए कह रहे थे। परन्तु जब प्रार्थिनी के माता ने गवाही देते समय पवन कुमार का नाम लिया तो प्रार्थिनी के कान में धमकी दिए,जिसे कोर्ट में मौजूद लोगो ने देखा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक पवन पाण्डेय पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल श्री निवास पाण्डेय ने बताया की पूर्व विधायक पवन पाण्डेय पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS