आंधी पानी की फसलों पर मार , मंदिर और ब्रह्म स्थान पर लबालब भरा पानी
रिपोर्ट : वैभव तिवारी, कुशीनगर – यूपी
सेवरही विकास खण्ड के ग्राम सभा सलेमगढ़ में मौसम के पहली बारिश में पूरा ब्रह्म स्थान परिसर पानी से लबालब भर गया जिससे लोगों को रहना और चलना दुश्वार हो गया है वहीं नव निर्माण हनुमान मंदिर के आगे पानी भरने से कार्य प्रगति धीमा हो गया है। ऐसा हमेशा होता है जब भी बारिश आती है तो गांव में सड़कों पर पानी भर जाता है मंदिर और ब्रह्म स्थान पर भी पानी निकलने का कहीं व्यवस्था नहीं होने से समस्याएं बनीं हैं। ग्रामवासी हरिलाल, लाला, भरदूल, कीर्तन, बाबूजान , मोतीलाल, गाम्हा, अवनत, लड्डू, ने कहा कि हम सभी ग्राम प्रधान और सचिव से जल्द से जल्द इस समस्या स्थाई समाधान चाहते हैं। वहीं फसलों पर मौसम का मार पड़ा है जिससे रबी की फसलें बर्बाद हो गई हैं, पकी हुईं फसलें जमीन पर लोट गई हैं। वहीं आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हुई, कई विशाल वृक्ष उखड़ कर गिर गए जिससे आवागम बाधित हुआ। कई मकानों से टीन शेड उड़ गए और छप्पर घर क्षतिग्रस्त हुए।
Author: SPP BHARAT NEWS






