Home » उत्तरप्रदेश/बिहार/मध्य प्रदेश/छ.ग. » काशी में पीएम मोदी का एक्शन: गैंगरेप के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश

काशी में पीएम मोदी का एक्शन: गैंगरेप के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश

काशी में पीएम मोदी का एक्शन: गैंगरेप के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यह उनका 50वां दौरा है। एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम मोदी ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से हाल ही में काशी में हुए गैंगरेप की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पीएम मोदी ने इस संबंध में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
गौरतलब है कि हाल ही में काशी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। 19 वर्षीय युवती के साथ 23 आरोपियों ने 9 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है। आरोप है कि ये लोग पीड़िता को लगातार 9 दिनों तक अलग-अलग होटलों में ले जाते रहे और नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गैंगरेप करते रहे। लालपुर पांडेयपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SPP BHARAT NEWS
Author: SPP BHARAT NEWS

0
0

RELATED LATEST NEWS