सिविल सर्विस में चयनित होकर आकाश राय ने लहराया परचम
रिपोर्ट : वैभव तिवारी, कुशीनगर, यूपी
तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडिला गुनाकार निवासी आकाश राय पुत्र रामप्रवेश राय ने सिविल सेवा में चयनित होकर किया जनपद का नाम रोशन किया है। आकाश के इस उपलब्धि से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।
मंगलवार को जारी हुए यूपीएससी रिज़ल्ट में ऑल इंडिया 339 रैंक लाकर माता पिता सहित क्षेत्र का सर गर्व से किया ऊंचा किया है। आकाश शुरू से ही परीक्षा में काफी मेहनती थे। गांव से ही इण्टर और हाइ स्कूल करने के पश्चात उन्होंने ने बी टेक किया किया जिसके बाद उनका सपना यूपीएससी के माध्यम से देश सेवा करने की था। आकाश ने अपने इस सफ़लता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है। मंगलवार को जैसे ही ग्राम वासियों को आकाश राय के चयनित होने की खबर मिली दोस्त मित्र लोगों ने मिलकर आकाश को मिठाई खिलाकर बधाइयां देने लगे। इसी क्रम में भाजपा नेता विजय कुमार राय , अर्पित राय अनूप राय,उमेश राय, अतुल श्रीवास्तव, दीपू कुमार पाण्डेय (दीपू सर) वैभव तिवारी लक्ष्मीकांत पांडे, राजू पटेल,विनोद पटेल पूर्व प्रधान सलेमगढ़ आदि लोगों ने मिलकर बधाई दिया गया और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Author: SPP BHARAT NEWS






